महरौनी: खिंतवास एवं छिल्ला के बीच तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े, वीडियो आया सामने
ग्राम खिंतवास एवं छिल्ला के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने शनिवार रात्रि के समय कार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। वही दुर्घटना के दौरान कार मैं फंसे हुए तीन लोगों को मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार की गेट तोड़कर बाहर निकाला।वहीं घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो रविवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।