भादरा: पूर्व तहसील सरपंच एवं राजनीतिक परिवार के मुखिया की प्रतिमा हुई क्षतिग्रस्त
छानी बड़ी में बुधवार रात पूर्व तहसील सरपंच चौधरी धन्नाराम डूडी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया। गुरुवार सुबह जानकारी मिलने पर ग्रामीणों व डूडी परिवार ने आक्रोश जताया। डीएसपी कुलदीप चारण व भिरानी पुलिस ने मौका निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की।