तिजारा: भिवाड़ी में ट्रक से तार चुराते हुए एक बदमाश पकड़ा गया, जो पहले भी कई बैटरियां चुरा चुका है
Tijara, Alwar | Oct 18, 2026 फूल बाग चौक पर खड़े ट्रक से एसीएम वायरिंग चोरी करते हुए एक आरोपी को ट्रांसपोर्टर ने पकड़ लिया। रविवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दो दिन पहले भी ट्रांसपोर्टर की दो गाड़ियों से बैटरी चोरी कर चुका था। राठीवास निवासी सत्यवीर ने भिवाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।