सम्भल में DM व SP द्वारा श्रावण माह में द्वितीय सोमवार के दृष्टिगत सादातबाड़ी स्थित शिव मंदिर व पातालेश्वर शिव मंदिर, थाना हयातनगर क्षेत्र का निरीक्षण वीडियो को शेयर करने की अपील
दूसरी ख़बर थाना हयात नगर प्रभारी निरीक्षक संजीव बालियान कांवरियों के जुलूस के साथ-साथ रहे थाना हयात नगर पुलिस की अच्छी व्यवस्था रही।
यूपी के जनपद सम्भल में श्रावण माह के द्वितीय सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन-पूजन व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार द्वारा सादातबाड़ी स्थित शिव मंदिर का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल व पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा थाना हयातनगर क्षेत्रान्तर्गत पातालेश्वर शिव मंदिर का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा मंदिर में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।
पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं भीड़ नियंत्रण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने तथा भीड़ को व्यवस्थित रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सादातबाड़ी स्थित शिव मंदिर पर स्थापित स्वास्थ्य सहायता केंद्र का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, आवश्यक दवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को श्रावण माह के दृष्टिगत सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं को प्रभावी एवं सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।एवं दरअसल हम आपको बताते चलें यूपी के जनपद सम्भल में थाना हयात नगर क्षेत्र के सराय तरीन पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सीतापुरी से कावड़ियों का जुलूस मैं पीस कमेटी मेंबर संजय Varshney जीशान खान नजीर गुड्डू ने फूल माला पहनाकर भोले के भक्तों का किया स्वागत थाना हयात नगर प्रभारी निरीक्षक संजीव बालियान कांवरियों के जुलूस के साथ-साथ रहे थाना हयात नगर पुलिस की अच्छी व्यवस्था रही।
Sambhal, Sambhal | Aug 11, 2026