करछना: कचरी गांव के सामने सवारीयों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल
करछना क्षेत्र के गोसाई का पूरा गांव निवासी नरेंद्र कुशवाहा सोमवार सुबह नैनी से सवारी बैठकर मेंजा के लिए जा रहा था। इस बीच रास्ते के कचरी गांव के सामने नींद की झपकी आ जाने से चालक अनियंत्रित हो गया और ऑटो गड्ढे में पलट गया। जिस पर सवार अजय जैसल रामनगर मेजा, सुनील कुमार हाटा मेंजा, वाहिद रामनगर मेजा सहित अन्य तीन घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया