करछना: बरदहा गांव में तेज बरसात के दौरान गरीब किसान का घर अचानक भरभरा कर गिरा बाल-बाल बच्चे उसमें रह रहे लोग
करछना तहसील क्षेत्र में शनिवार रात हुई तेज बरसात के दौरान बरदहा गांव के किसान गौरीशंकर कुशवाहा का घर अचानक भर भरा कर ढह गया। जिसमें रह रहे लोग बाल बाल बच गए। वही घर गिरने से पीड़ित परिवार बरसात के दिनों में अब खुले आसमान में रहने को मजबूर है। मामले को लेकर पीड़ित द्वारा हल्का लेखपाल एवं पुलिस प्रशासन से शिकायत की गई है।