करछना: घोड़ेडीह बिजली उपकेंद्र का 10 बी ट्रांसफार्मर जलने से 50 गांव में बिजली आपूर्ति बाधित
करछना क्षेत्र के घोड़ेडीह गांव स्थित बिजली उपकेंद्र का 10 एमवी ट्रांसफार्मर शनिवार को अचानक जल गया। जिससे जुड़े 50 गांव में बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित है। हालांकि विद्युत उपकेंद्र के 5 एमवी ट्रांसफार्मर से इससे जुड़े चारों फिटर में दो-दो घंटे के हिसाब से बिजली आपूर्ति की जा रही है। जेई आकाश पांडे ने बताया जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।