करछना: नैनी स्थित प्राचीन सोमेश्वर नाथ मंदिर में सावन के चौथे सोमवार पर मुख्य पुजारी व भक्तों द्वारा की गई भव्य आरती
प्रयागराज के यमुनानगर नैनी क्षेत्र स्थित प्राचीन सोमेश्वर नाथ मंदिर में आज सावन के चौथे सोमवार दौरान मंदिर के मुख्य महंत शैलेंद्र पुरी महाराज तथा भक्तों द्वारा भव्य आरती की गई,इस दौरान प्राचीन सोमेश्वर नाथ मंदिर में बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया,इस प्राचीन मंदिर की पौराणिक मान्यता है,कहा जाता है कि इस मंदिर में चंद्रदेव द्वारा शिवलिंग की स्थापना की गई थी।