करछना: कटका मेडरा गांव के मध्य टोंस नदी किनारे एक व्यक्ति का शव देखे जाने पर ग्रामीणों में मचा हड़कंप
करछना थाना क्षेत्र के कटका मेंडरा गांव के मध्य रविवार शाम को टॉस नदी के किनारे पर एक शख्स का शव लोगों को देखा गया। जिसकी खबर फैली तो स्थानी लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी भीरपुर अमित कुमार सिंह उपस्थित लोगों से मृतक व्यक्ति का पहचान करने का प्रयास किया। सिनाख्त न होने की दशा में शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करने में जुट गए।