चांदवा: पलामू प्रमंडल में आजसू पार्टी का विस्तार गांव स्तर तक करने का लक्ष्य: लम्बोदर महतो, पूर्व विधायक गोमिया
गोमिया विधानसभा क्षेत्र के आजसू पार्टी के पूर्व विधायक लम्बोदर महतो मंगलवार की शाम करीब सात बजे लातेहार पहुंचे। वे सम्मेलन की तैयारी को ले जायजा लेने पहुंचे थे।जहां उनका भव्य स्वागत जिलाध्यक्ष अमित पांडेय के नेतृत्व मे किया गया।इस दौरान उन्होंने 27 फरवरी को आयोजित बेतला में सम्मेलन को लेकर कई जानकारी साझा की।