चांदवा: संकुल संसाधन केंद्र में कामता स्कूल स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित
डायट लातेहार के निर्देश पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय दामोदर के संकुल संसाधन केंद्र के प्रांगण में कामता संकुल स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे किया गया। इस प्रतियोगिता कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से सीआरपी के दीपक कुमार एवं विकास कुमार कर रहे थे।