चांदवा: लातेहार सर्किट हाउस में कांग्रेस की पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता देवी ने झामुमो का दामन थामा
सर्किट हाउस लातेहार सभागार मे मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे झामुमो की आयोजित सदस्यता अभियान के बैठक के दौरान कांग्रेस की पूर्व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता देवी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा।इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री वैद्यनाथ राम जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने संयुक्त रूप से पार्टी का पट्टा देकर और सदस्यता ग्रहण कराकर स्वागत कियाl