चांदवा: लातेहार के प्राचीन देवी मंडप सह काली मंदिर का त्रयोदश वार्षिकोत्सव 1 मार्च को कलश यात्रा से शुरू होगा
शहर के मेन रोड स्थित प्राचीन देवी मंडप सह काली मंदिर का त्रयोदश वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा । दो दिवसीय कार्यक्रमो की शुरुआत 01 मार्च शनिवार को प्रातः 8 बजे कलश यात्रा के साथ होगी । इसकी जानकारी देते हुए मंदिर समिति के सदस्य सागर कुमार ने सोमवार की देर शाम सात बजे दी है।