*प्रेस नोटः-चित्रकूट पुलिस*
*अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने मंगलवार की परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया।*+
आज दिनाँक 23.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री पीयूषकांत राय द्वारा पुलिस लाइन्स चित्रकूट में मंगलवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया । पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ,तत्पर और अनुशासन बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए गए, स्वास्थ्य के लाभ के लिए परेड की दौड़ करायी गयी तत्पश्चात पुलिस लाइन का जायजा लेकर प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक को सुधार हेतु निर्देशित किया गया एवं परेड में शामिल अधिकारी/कर्मचारीगण को अनुशासन,एकरूपता और कर्तव्यनिष्ठा के संबंध में बताया गया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा परिवहन शाखा जाकर थानों से आयी समस्त चार/दो पहिया वाहनों,112 पीआरवी वाहन तथा परिवहन शाखा में रखे वाहनों का निरीक्षण कर प्रभारी परिवहन शाखा को वाहनों की कमियों को दूर करने हेतु निर्देशित किया गया तथा डायल 112 कार्यालय,आवास परिसर,बैरक,सीपीसी कैन्टीन,मंदिर,भोजनालय,ऑर्मरी का निरीक्षण किया गया साथ ही महोदय द्वारा रिक्रूट आरक्षियों से व्यवहारिक परीक्षण के सम्बन्ध में जानकारी ली गई।