सिमरिया: पवई में दीपावली पर कौशल्य ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की अनोखी पहल, बहरखेड़ा में बांटे नए कपड़े
Simariya, Panna | Nov 10, 2026 पवई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहरखेड़ा में दीपावली के पावन अवसर पर कौशल्य ह्यूमैनिटी फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद बच्चों और व्यक्तियों को 50 जोड़ी कपड़े वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य हर चेहरे पर मुस्कान लाना और त्योहार की खुशियों को समाज के हर वर्ग के साथ साझा करना रहा, जिससे कोई भी जरूरतमंद इस खुशी से वंचित न रहे।