कानपुर के चकेरी में युवक का रक्तरंजित शव मिलने से हड़कंप!
कानपुर कमिश्नरेट के पूर्वी जोन अंतर्गत चकेरी थाना क्षेत्र के टटियन इलाके में एचएएल परिसर की बाउंड्री के ठीक बाहर एक खाली प्लॉट में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक के सिर और चेहरे पर चोटों के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल पर बाउंड्री का एक हिस्सा भी टूटा हुआ मिला है, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस फोटोग्राफ प्रसारित कर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पहचान सुनिश्चित होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक, घटना के सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही