कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप!
📍 ग्राम कटरा भैंसोर, कानपुर नगर।
सचेंडी थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा भैंसोर में 35 वर्षीय सोनू कुमार का शव घर के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि सोनू के फोन नहीं उठने पर उनकी बहन ने पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चचेरे भाई ने सोनू को मृत अवस्था में पाया।
मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। वहीं, सोनू के साथ रहने वाला उनका सगा भाई मिन्चू घटना के बाद से मौके पर नहीं मिला है। पुलिस उसकी भूमिका समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
मौके पर पहुंचे DCP पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।
📢 मामले से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें Ground Zero News के साथ।
#KanpurNews #Sachendi #KanpurCrime #KanpurPolice #CrimeNews Gr