लखनऊ में ट्रिपल मर्डर कांड के आरोपी ऋषभ शुक्ला के खिलाफ प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई एक बार फिर तेज हो गई। गुरुवार (12 नवंबर) को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की टीम दो बुलडोजर और भारी पुलिस बल के साथ आरोपी के घर पहुंची। करीब 3 घंटे तक चली कार्रवाई में आरोपी का एक पुराना मकान पूरी तरह ढहा दिया गया।
अंधेरा होने के कारण दूसरे मकान पर कार्रवाई फिलहाल रोक दी गई। LDA की टीम ने लाइटिंग की व्यवस्था कर आगे की कार्रवाई की तैयारी भी की। इससे पहले 28 अक्टूबर को भी आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया गया था, जिसमें उसकी बाउंड्रीवाल का हिस्सा गिराया गया था।गौरतलब है कि 26 अक्टूबर 2026 को सआदतगंज थाना क्षेत्र में चबूतरा और कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में ऋषभ शुक्ला पर शिवाजी तिवारी, उनके बेटे सुयश और भाई शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभू की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया था।
फिलहाल इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई जारी है और दूसरे मकान पर