कानपुर में ‘चूहा’ गिरफ्तार! ट्रांसपोर्ट नगर चोरीकांड का 24 घंटे में खुलासा
कानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में एक कार्यालय में हुई चोरी की वारदात का बाबूपुरवा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने रजवान उर्फ चूहा (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 20,400 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह चोरी 12 नवंबर को टीपी नगर निवासी सुशील कुमार तिवारी के कार्यालय में हुई थी।
पुलिस जांच के बाद मुंशीपुरवा निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी और आबकारी अधिनियम समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं।
फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
📍 स्थान: ट्रांसपोर्ट नगर, कानपुर
कार्रवाई: थाना बाबूपुरवा पुलिस
ऐसी ही कानपुर की ताजा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें Ground Zero News के साथ।
#KanpurNews #KanpurPolice #BabupurwaPolice #TransportNagar #KanpurCrime CrimeNews UttarPradeshPolice GroundZeroNews KanpurBreaking