बाह: वन विभाग की टीम पर जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले दो अभियुक्त ग्राम शिवलालपुरा से गिरफ्तार
वन विभाग की टीम पर जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले दो अभियुक्त ग्राम शिवलालपुरा से गिरफ्तार किए गए हैं। बीते कल इन लोगों के द्वारा वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला किया गया था। वन विभाग की टीम गस्त कर रही थी, गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग चंबल नदी में मछली पकड़ रहे हैं,इन्हें रोका तो इन्होंने टीम पर हमला बोल दिया।