बाह: गांव रेहा के चंबल बीहड़ में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
थाना मनशुखपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव रेहा के पास चंबल बीहड़ में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, आग लगने से वन्य जीवों में भगदड़ मच गई आग की सूचना वन विभाग के साथ-साथ फायर बिग्रेड को भी दी गई, दोनों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया,गनीमत यह रही कि इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ।