बाह: गांव डाल का पुरा के समीप वन विभाग की टीम पर मछली पकड़ने वालों ने किया हमला, 5 वनकर्मी घायल
बासौनी थाना क्षेत्र के डाल का पुरा गांव के समीप मछली पकड़ने वालों ने वन विभाग की टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें 5 वनकर्मी घायल हो गए। दरअसल वन विभाग की टीम चंबल नदी में मछली पकड़ रहे लोगों को मना करने गई थी, इसी दौरान उनपर यह हमला किया गया।