बाह: गांव घौंसली में फसल में पानी लगाते समय जहरीले सांप ने महिला किसान को काटा, हुई मौत
थाना खेड़ा राठौर के गांव घौंसली का एक मामला सामने आया है,1 महिला किसान अपने फसल में पानी लग रही थी, इसी दौरान उन्हें एक जहरीले सांप ने काट लिया, घटना के बारे में परिजनों को पता लगा तो आनन फानन में महिला को अचेत अवस्था में सीएससी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया, मौत की खबर सुनकर महिला के परिजनों में कोहराम मच गया।