बाह: गांव डाल का पुरा के समीप वन विभाग की टीम से मारपीट का वीडियो आया सामने
थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत गांव डाल का पुरा के समीप वन विभाग की टीम के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है, तस्वीरों के माध्यम से आप देख सकते हैं, कि वन विभाग की टीम चेकिंग पर गई हुई थी, इसी दौरान कुछ लोगों ने टीम के ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया क्योंकि टीम ने इन्हें चंबल नदी से मछली पकड़ने से रोका था, इस हमले में पांच वनकर्मी घायल भी हुए हैं,