बाह: स्याहीपुरा में एक बाइक ने दूसरी बाइक में पीछे से मारी टक्कर दो युवक गंभीर घायल
थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत स्याहीपुरा में एक बाइक ने दूसरी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, टक्कर लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, आनन फानन में घटना की सूचना एंबुलेंस को दी गई, और एंबुलेंस के द्वारा घायलों को इलाज के लिए सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया गया है, घटना के बारे में जब परिजनों को पता चला तो परिजनों में हड़कंप मच गया।