गोइलकेरा: गोइलकेरा के महादेवशाल में उपायुक्त ने सपरिवार की पूजा-अर्चना
पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार शाम सपरिवार गोइलकेरा स्थित प्रसिद्ध महादेवशाल मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और जलार्पण किया। उन्होंने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।