बक्सर: बक्सर बायपास रोड से दिनदहाड़े सैनिक की बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Buxar, Buxar | Jun 5, 2025 बक्सर स्थित नगर थाना क्षेत्र के बायपास रोड से दिनदहाड़े बाइक चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरी की यह वारदात एक सैनिक के साथ घटी है, जब वह दवा लेने अस्पताल पहुंचे थे। आरोपी चोर की तस्वीर नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के मित्रलोक कॉलोनी निवासी फौजी दिलीप कुमार साहू ईसीएचएस केंद्र में दवा लेने गए थे।