बक्सर: श्मशानघाट घाट से चोरी की बाइक के साथ वाहन जांच में पुलिस ने एक शातिर को किया गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jun 4, 2025 नगर में आए दिन हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच मंगलवार की देर रात नगर थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब चोरी की पल्सर बाइक के साथ एक शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस को यह सफलता मंगलवार की रात शहर के श्मशानघाट के पास वाहन चेकिंग के दौरान लगभग 12:30 बजे रात्रि में मिली. गिरफ्तार चोर की पहचान जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बिझौरा निवासी है.