बक्सर: नदांव हाल्ट के पास, वरुणा और बक्सर स्टेशन के बीच ट्रेन से कटे 35 भेड़, जांच में जुटी आरपीएफ
Buxar, Buxar | Jun 5, 2025 बुधवार को दानापुर रेल मंडल के बक्सर-बरुणा स्टेशन के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब ट्रेन की चपेट में आकर 35 भेड़ें मारी गईं। यह घटना नदांव हाल्ट के पास हुई, जहां एक भेड़ पालक अपने झुंड को रेलवे ट्रैक पार करा रहा था। इसी दौरान पटना से वाराणसी मंडुआडीह जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में लगभग 35 की संख्या में भेड़ें आ गईं।