मिर्ज़ापुर: विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने विद्युत निजीकरण के विरोध में फतहा विद्युत कार्यालय पर 7 मांगों को लेकर प्रदर्शन किया
मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे विद्युत संविदा मजदूर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद सरफराज अली ने बताया कि निजीकरण के विरोध में हम सभी संविदा मजदूर एकजुट होकर इसका विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं इसके लिए कल ही अधीक्षण अभियंता को पत्र दे दिया गया था सरफराज अली ने बताया कि मध्यांचल में आगरा को निजीकरण का प्राइवेट हाथों में दे दिया गया है जिससे कॉरपोरेशन घाटे में हो गया।