मिर्ज़ापुर: पुलिस लाइन सभागार में स्नातक स्तर के छात्र-छात्राओं के साथ आयोजित कार्यक्रम में पुलिस ने अपनी कार्यशैली की जानकारी दी
पुलिस लाइन की सभागार में सोमवार की शाम 4:00 बजे स्नातक स्तर के छात्र-छात्राओं के साथ पुलिस की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत एसपी अभिनंदन के नेतृत्व में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ओपी सिंह ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस की कार्यशैली, कार्य करने का वातावरण छात्र-छात्राओं से साझा करना था।