मिर्ज़ापुर: केबीपीजी कॉलेज में छात्रों ने 5 घंटे तक कई प्रोफेसरों को बनाया बंधक, जिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट
कटरा कोतवाली क्षेत्र के केबीपीजी कॉलेज में सोमवार की शाम 7:00 बजे बंधक बनाए गए प्रोफेसरों को नगर मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकार नगर ने मुक्त कराया। छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर कई दिनों से छात्र धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे थे।