मिर्ज़ापुर: ट्रेनों में चोरी करने वाले शातिर चोर को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से ₹50,000 कीमत की चार मोबाइल बरामद
मिर्जापुर जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को सोमवार की शाम 5:00 बजे के सघन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रामदवर यादव ने बताया कि अभियान चल रहा था कि इसी दौरान सोनभद्र निवासी अभियुक्त अरविंद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से 50000 कीमत की चार मोबाइल बरामद की गई है।