मिर्ज़ापुर: बबुरा गांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, 50 बीघे बोई खेत को विपक्षियों द्वारा जोतने का लगाया आरोप
कलेक्ट्रेट में बबुरा गांव के ग्रामीणों ने विपक्षियों पर 50 बीघे खेत जोतने का आरोप लगाकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम से शिकायत की। ग्रामीणों ने विपक्षियों पर मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है। आरोप लगाया कि विंध्याचल पुलिस शिकायत की बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। विपक्षी काफी दबंग और सरहंग किस्म के हैं। वह असलहा दिखाकर धमकाते हैं।