🚫 "ड्रग्स शरीर ही नहीं, पूरे परिवार को तोड़ देता है" इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" (Say No to Drugs) अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन-03 श्री अभिषेक रंजन की अपील.
"ड्रग्स केवल शरीर को ही नुकसान नहीं पहुँचाता, बल्कि व्यक्ति को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से भी पूरी तरह प्रभावित कर देता है। इसकी मार केवल नशा करने वाले तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उसका पूरा परिवार भी इसकी पीड़ा और दुष्परिणाम झेलता है। इसलिए ड्रग्स और किसी भी प्रकार के नशे को हमेशा के लिए 'ना' कहें। स्वयं भी नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। आपका एक सही निर्णय कई ज़िंदगियाँ बचा सकता है।"
💙 नशे को कहें "ना", स्वस्थ, सुरक्षित और सम्मानपूर्ण जीवन को कहें "हाँ"।
आइए, मिलकर नशामुक्त इंदौर और नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें।
#NasheSeDooriHaiZaroori2_0 #SayNoToDrugs #DrugFreeIndia #IndorePolice #NashaMuktBharat
Indore, Indore | Jul 22, 2026