मझोली: मझौली थाना प्रभारी ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई का दिया निर्देश, जुर्माना लगाने को कहा
मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खंडते ने रविवार शाम 7:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए यदि कोई वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते मिलता है तो उसे पर नियम अनुसार कार्रवाई कर जुर्माना भी लगाया जाए। क्योंकि देखने में आया कि अक्सर सड़क हादसे शराब पीकर वाहन चलाने के दौरान ही होते हैं।