💔 कौशांबी के लिए बेहद दुखद खबर: खुशियों का सफर बना मातम, कन्नौज हादसे में 4 छात्रों की मौत, कई घायल!
कौशांबी से आगरा टूर पर गए छात्रों की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब वापसी के दौरान कन्नौज में भीषण सड़क हादसा हो गया।
हादसे में कौशांबी के चार छात्रों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई अन्य छात्र घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई बस पइंसा थाना क्षेत्र के अफजलपुरवारी स्थित ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की थी।
इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खुशी-खुशी टूर पर भेजा था, उनके घरों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
ईश्वर दिवंगत छात्रों की आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।
नोट: मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि एवं विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
#Kaushambi #KannaujNews #Accident #SadakHadsa #OrientalPublicSchool Afzalpurwari Paansa K
Manjhanpur, Kaushambi | Nov 24, 2026