पटियाली: सिढपुरा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
सिढ़पुरा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी सौरव सोलंकी निवासी सिढ़पुरा को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना सिढ़पुरा में नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। गिरफ्तारी थानाध्यक्ष प्रदीप मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।