आबू रोड: आबूरोड के लूनियापूरा कोलीवास में दिनदहाड़े खूनी वारदात, नशे में एक आरोपी ने घर में चाकू से गोदकर युवक की हत्या की
आबूरोड शहर थाना क्षेत्र के लूनियापुरा कोलीवास हनुमान टेकरी मार्ग पर मंगलवार को दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। नशे की हालत में दो लोगों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान आरोपी ने अपने ही घर में रवि भील पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी