रूपवास: वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों और योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही स्वास्थ्य जांच भी की गई
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ताल्लुका विधिक सेवा समिति रूपवास की ओर से रूंध स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन प्लान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भरतपुर के निर्देशानुसार हुआ।