हरदोई: कोतवाली शहर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले वांछित आरोपी को शाहाबाद से किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Hardoi, Hardoi | Dec 12, 2024 शहर कोतवाली क्षेत्र में महिला को शादी के झांसा देकर दुष्कर्म करने के वांछित आरोपी युवक को कोतवाली शहर पुलिस ने शाहाबाद से गिरफ्तार किया है।शहर कोतवाल नारायण कुमार कुशवाहा ने बताया की 8 दिसंबर 2024 को एक महिला ने तहरीर दी थी जिसमें शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।