हरदोई: कौढ़ा गांव के पास बाइक से घर जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, गंभीर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती
Hardoi, Hardoi | Dec 11, 2024 बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सकाहा गांव निवासी रहीश अपनी दुकान का सामान लेने हरदोई आया था और सामान लेकर घर वापस जा रहा था इसी बीच बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे कौढ़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर सवार रईस गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए हरदोई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।