हरदोई: सुरसा पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को हरपालपुर से किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Hardoi, Hardoi | Dec 11, 2024 सुरसा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के एक आरोपी को सुरसा पुलिस ने बुधवार दोपहर 3 बजे से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अनेक पाल सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री के साथ हरपालपुर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक द्वारा दुष्कर्म की घटना की गई थी।