हरदोई: शाहादतनगर में गृह प्रवेश की दावत खाकर घर जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं को पिकअप ने रौंदा, हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Dec 12, 2024 पिहानी कोतवाली क्षेत्र के पिहानी जहानीखेड़ा मार्ग पर शाहादतनगर के पास बुधवार रात लगभग 11 बजे सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं को एक पिकअप डाला ने कुचल दिया। दोनो को गंभीर हालत में पिहानी सीएचसी लाया गया जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।बताया जाता है कि सआदतनगर निवासी छोटे सिंह ने जहानीखेड़ा पिहानी मार्ग पर अपना नया घर बनवाया है।