हरदोई: संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, कोतवाली शहर के मन्नापुरवा का निवासी था मजदूर
Hardoi, Hardoi | Dec 11, 2024 कोतवाली शहर के मन्नापुरवा निवासी कमलाकांत मेहनत मजदूरी का काम करता था। मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिता को सांडी रोड स्थित एक व्यक्ति मजदूरी के बहाने बाइक से लेकर गया था।परिजनों को सूचना दी गई कि कमलाकांत की अचानक तबीयत खराब हो गई है और मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंच रहे हैं।लेकिन आज बुधवार को दोपहर 11 बजे कमलाकांत घर के बाहर मृत अवस्था में मिले।