प्रतापगढ़: सत्ता पाने के बाद मेंस और मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मां बेल्हा देवी धाम, प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर बांटी मिठाई
लखनऊ रेलवे मंडल में सत्ता पाने के बाद मेंस और मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम 4.30 बजे मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर मिठाई बांटी और आतिशबाजी करके खुशियों का इजहार किया। यह चुनाव रेलवे की यूनियनों की मान्यता के लिए लड़ा गया था। जिसमें उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन, नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन, उत्तर रेलवे कर्मचारी आदि शामिल रहे।