प्रतापगढ़: काली भगत का पूरवा ग्यासपुर के कुएं में मिला युवक का शव, वह तीन दिन से था लापता
काली भगत का पूरवा ग्यासपुर के कुएं में शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सीओ अजीत सिंह ने गुरुवार दोपहर 3 बजे बताया की ससुराल गया युवक अचानक लापता हो गया था। जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। तीन दिन बाद उसका शव कुंए में मिला। युवक का नाम संजय गौतम था, जो कानपुर से ससुराल आया था। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया और विधिक कार्यवाही प्रचलित है।