उफनते नाले में बहा व्यक्ति, चंबल नदी में मिला शव #57news
करौली। करणपुर डांग क्षेत्र में शनिवार को नाला पार करते समय 50 वर्षीय ग्यारसा कोली तेज बहाव में बह गए। परिजनों ने तलाश शुरू की। करीब सात घंटे बाद घटनास्थल से 15 किमी दूर टोडा गांव के पास चंबल नदी में उनका शव मिला। स्टीमर की मदद से शव बाहर निकाला गया। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं।
Balghat, Karauli | Sep 5, 2026