आरोन ब्लॉक के एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के परीक्षा केंद्रो का 21 फरवरी को एसडीएम महेश कुमार और तहसीलदार ने औचक निरीक्षण किया। शासकीय और निजी विद्यालयों में बने एमपी बोर्ड परीक्षा केंद्रो पर एसडीएम तहसीलदार ने व्यवस्था देखी, परीक्षा नकल विहीन शांतिपूर्ण संचालित मिली। बैठक व्यवस्था पेयजल लाइट सुरक्षा जांच का निरीक्षण कर कहा, नियमों का कड़ाई से पालन करें।