अमरिया: अमरिया क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया, विवाहिता ने न्याय की गुहार लगाई
अमरिया थाना क्षेत्र के करगैना गांव की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से उससे लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। आरोप है कि दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाया गया और मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।